फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Fri, 07 Sep 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
demo pic
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना कालाअंब को सौंपी शिकायत में 18 साल की युवती ने बताया कि पिछले कई दिन से आरोपी दुष्कर्म के इरादे से उससे छेड़छाड़ करता आ रहा है। शिकायत में बताया गया है कि हाल ही में जब आरोपी ने उसे जंगल में अकेला पाकर पकड़ा तो शोर मचाकर उसने अपनी जान बचाई। यही नहीं, आरोपी ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। काफी समय से आरोपी की हरकतों से परेशान होकर युवती ने यह बात अपने परिवार के सदस्यों की बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में छेड़छाड़ और जान से मारने की मामला दर्ज करवाया। उधर, कालाअंब पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed