{"_id":"5b5b50404f1c1b4c748b75b9","slug":"61532710976-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी व अंग्रेजी शराब की भारी खेप के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देसी व अंग्रेजी शराब की भारी खेप के साथ एक गिरफ्तार
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की खेप के साथ एक गिरफ्तार
माजरा पुलिस ने कोलर-हरिपुरखोल सड़क पर लगाया था नाका
कारों से शराब की 59 पेटियां कीं बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। दो कारों में छिपाकर शराब को ठिकाने तक पहुंचाने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि मौके से फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कोलर-हरिपुरखोल सड़क पर नाका लगाया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से अवैध शराब की खेप हिमाचल में पहुंचाई जा रही है। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने नाका लगाकर सड़क से आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली। वीरवार देर रात तक चली नाकाबंदी के दौरान हरियाणा की तरफ से डीएल 4सीएई-5748 ईनोवा गाड़ी और एचपी18बी-3880 मारुति कार को रोका गया। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने हरियाणा ब्रांड देसी शराब की 48 पेटियां, चार्ली एप्पल की तीन और अंग्रेजी ब्रांड शराब की चार पेटियां बरामद कीं। पुलिस को दोनों कारों से 59 पेटियां बरामद की। इस दौरान आरोपी रानी पुत्र लाल सिंह निवासी कोलर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, दूसरी गाड़ी का चालक पुलिस जांच होती देख दूर से ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ। जांच के दौरान आरोपी पुलिस को शराब संबंधी कोई भी लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर पाया। इस पर माजरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नाकाबंदी के दौरान माजरा पुलिस थाना के एएसआई राजपाल, मुख्य आरक्षी खजान सिंह और मुख्य आरक्षी तेजेंद्र सिंह की टीम शामिल रही। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि माजरा पुलिस ने कोलर निवासी रानी पुत्र लाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हिप्र आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।