{"_id":"596f98d94f1c1bfd798b465b","slug":"201500485849-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से व्यक्ति की मौत
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-3 में दर्दनाक हादसा हुआ। छत पर टहलते वक्त पास से गुजर रही बिजली लाइन से रेलिंग में करंट आ गया जिससे छत पर टहल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह परिवार में कमाने वाला इकलौता था। मृतक अपने परिवार में बीबी व दो बेटे छोड़ गया है।
पांवटा नगर परिषद वार्ड-3 के पार्षद धनवीर कपूर व शंकर ने बताया कि हेमंत कुमार (41) पुत्र मंगतराम निवासी आदर्श कालोनी में रहता था। पांवटा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार देर रात को बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उमस होने के कारण रात को खाना खाने के बाद हेमंत बच्चों के साथ छत पर चला गया। बताया जा रहा है कि छत के समीप से हाई टेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। देर रात को छत पर टहलते वक्त बिजली आ गई। इस बीच अचानक रेलिंग पर करंट दौड़ने लगा। रेलिंग के समीप खड़ा होने पर वह करंट की चपेट में आया और बुरी तरह से झुलस गया। छत पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया जिसके बाद परिजनों व आसपास के लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुुुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि आईपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बाक्स...
परिवार का इकलौता सहारा नहीं रहा
-पांवटा नगर परिषद कमेटी वार्ड-3 के पार्षद धनवीर कपूर तथा शंकर ने कहा कि हेमंत कुमार परिवार का इकलौता आर्थिक सहारा था। कुछ वर्ष पहले दिल्ली सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई थी। एक निजी कंपनी में कार्यरत हेमंत मेहनत कर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। इस हादसे से आदर्श कॉलोनी में शोक की लहर है। हादसे में मौत के बाद हेमंत अपने पीछे बीबी, दो बेटे छोड़ गया है। पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों ने रिहायशी क्षेत्र से हाईटेंशन बिजली आपूर्ति लाइन को दूर हटाने व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग रखी है।
--करंट लगने से व्यक्ति की मौत
--पांवटा की आदर्श कालोनी में हुआ दर्दनाक हादसा
बिजली बंद होने पर छत पर निकले तो लगा करंट