{"_id":"5b0eb8374f1c1bfa6e8b553b","slug":"171527691319-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं के मीटर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं के मीटर जले
Updated Wed, 30 May 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं के मीटर जले
ओवरलोड की वजह से मेन लाइन में हुआ शॉट सर्किट
उपभोक्ताओं के टीवी, फ्रिज और मोबाइल भी जले
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल नाहन के अंतर्गत नौणी का बाग इलाके में बुधवार सुबह अचानक विद्युत लाइन में शॉट सर्किट होने से उपभोक्ताओं के मीटर जलकर राख हो गए। जबकि टीवी, फ्रिज, मोबाइल, मोबाइल चार्जर भी इस वजह से जल गए हैं। विद्युत बोर्ड के अनुसार ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर से सप्लाई होने वाली बायर जलने से ऐसा हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जबकि बोर्ड ने जले हुए सभी मीटर बदलने भी शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अचानक नौणी का बाग इलाके में लोगों के मीटर, मोबाइल चार्जर, चार्जिंग में लगे मोबाइल फोन, टीवी फ्रिज जल गए। जबकि करीब 40 उपभोक्ताओं के बिजली के मीटर जलने की भी सूचना है।
अचानक हुए शॉट सर्किट की वजह से मीटर बुरी तरह से पिघल गए। खौफजदा हुए लोगों ने इसकी सूचना बिजली बोर्ड को दी। बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान के आकलन में जुट गए हैं। इलाके में सुपरी, सुरेश सैणी, रमेश सैणी, प्रीतम सैणी, सरोज राणा, मनीष, भूषण, राम शरण, सोहन लाल, विमला, रणजीत सैणी, बाबू राम सैणी, सोमदत्त, प्रदीप कुमार, रोशन लाल, लायक राम, संजीव और नरसिंह देवता के मंदिर का मीटर भी जल गया। उक्त लोगों ने बिजली बोर्ड से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मीटर के साथ कई लोगों के टीवी, फ्रिज और अन्य उपकरण भी जल गए हैं।
विज्ञापन
उधर, बोर्ड के सहायक अभियंता आरएस राणा ने बताया कि ओवरलोड की वजह से ऐसा हुआ है। ट्रांसफार्मर की डीओ और जीओ यूनिट में ओवरलोड की वजह से स्पार्किंग हुई और आग लग गई। इससे उनकी पूरी बायर जल गई। इसी वजह से लोगों के मीटर और उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। बोर्ड इसकी पूरी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज रहा है। जबकि जले हुए मीटर रिपलेस कर बिजली बहाल की जा रही है।
-------
---संजय भारद्वाज