फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सात लीटर अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

सात लीटर अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

Wed, 20 Mar 2019 10:23 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
सात लीटर अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज
नाहन (सिरमौर)। नौहराधार पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से सात लीटर अवैध शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संगड़ाह पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी नौहराधार ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने उपमंडल संगड़ाह के लानाचेता इलाके के बनाह गांव में दबिश देकर प्यारेलाल के घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से सात लीटर शराब बरामद की। लोकसभा चुनाव को लेकर सिरमौर पुलिस सतर्क हो गई है। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सिरमौर पुलिस अभी तक कई मामलों में नशे के कारोबारियों को दबोच चुकी है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस की नशे के कारोबारियों पर पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed