{"_id":"5af308bf4f1c1b042e8b7d83","slug":"151525876927-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से की अश्लील हरकत, शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से की अश्लील हरकत, शिक्षक बर्खास्त
Updated Wed, 09 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
छात्रा से अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई। साथ ही इस मामले में बुधवार को रेणुका पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि आरोपी टीजीटी आर्ट्स के पद पर तैनात था। आरोपी शिक्षक ने बीती 4 मई को अपने ही स्कूल की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर भादंसं की धारा 354-ए के तहत मामला दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि रेणुका इलाके के एक स्कूल में एसएमसी पर तैनात एक शिक्षक ने प्रार्थना सभा के दौरान बंद कमरे में बच्ची के साथ पहले अश्लील हरकतें की। शिक्षक ने बच्ची को अपने प्राइवेट पार्ट दिखाकर उत्तेजित करने का प्रयास किया। मंगलवार को पीड़ित बच्ची की शिकायत के बाद ही यह मामला सामने आ पाया। पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा प्रार्थना सभा के लिए स्पीच की तैयारी कर रही थी। इस दौरान छात्रा को कमरे में अकेला पाकर शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ की। बाद में छात्रा ने यह बात अपनी सहेली व शिक्षिका को बताई और शिक्षिका ने प्रधानाचार्य को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन सिरमौर को मामले की भनक लगते ही मंगलवार को स्कूल में दबिश दी। पीड़िता जमा दो कक्षा में अध्ययनरत है। इस घटना के बाद बच्ची भी सहमी हुई है। उधर, कार्यवाहक शिक्षा उपनिदेशक उमेश बहुगुणा ने बताया कि इस मामले में स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है। शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।
वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि रेणुका थाने में पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
---------------