फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी का पर्दाफाश

घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी का पर्दाफाश

Sat, 17 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी का पर्दाफाश
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे मोगीनंद में पुलिस की टीम ने घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का पर्दाफाश किया है। मोगीनंद में करियाना की दुकान की आड़ में रसोई गैस सिलिंडरों को ब्लैक में बेचने पर दुकानदार पर मामला दर्ज किया गया है।
कालाअंब पुलिस ने आरोपी की दुकान में दबिश देकर नौ सिलिंडर बरामद किए हैं। तीन सिलिंडर दुकान में रखे थे, जबकि छह सिलिंडर उसकी कार से बरामद हुए। पुलिस ने दुकानदार अनूप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगीनंद में एलपीजी सिलिंडर को रिटेल में बेचने की कई शिकायतें मिल रही थीं। इस पर वीरवार रात अनूप की दुकान में छापामारी की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के तहत तीन सिलिंडर दुकानदार की करियाना की दुकान से और छह सिलिंडर उसकी कार (एचआर 02-7566) में बरामद हुए। पुलिस के अनुसार इनमें से तीन सिलिंडर भरे हुए थे। जबकि बाकी खाली थे। हरियाणा राज्य से ताल्लुक रखने वाला उक्त व्यक्ति काफी सालों से मोगीनंद में करियाना की दुकान की आड़ में एलपीजी गैस का अवैध धंधा कर रहा था। बड़े एलपीजी सिलिंडरों से छोटे 5 किलोग्राम की क्षमता के सिलिंडर भरवा कर ऊंचे दामों पर भरता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाअंब थाना प्रभारी संजय कुमार व एएसआई रामलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसकी मोगीनंद स्थित दुकान पर दबिश दी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान अनूप कुमार उर्फ रिंकू सिलिंडरों से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। दूसरे इतने सिलिंडर गाड़ी व दुकान में रखना सुरक्षात्मक दृष्टि से भी खतरनाक साबित हो सकता है। उक्त दुकान के साथ ही रिहायशी इलाका भी लगता है। कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर के आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि वह सिलिंडर कहां से लाकर बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इसी एक्ट की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि कार को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed