फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   महिला डिपो संचालक का पति अवैध रुप से बेचता था राशन

महिला डिपो संचालक का पति अवैध रुप से बेचता था राशन

Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
महिला डिपो संचालक का पति अवैध रुप से बेचता था राशन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस चौकी के तहत फतेहपुर सरकारी राशन डिपो संचालक का पति अवैध रूप से राशन बेचते पकड़ा गया है। इस बाबत पुलिस चौकी में सरकारी राशन की कालाबाजारी संबंधित शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस टीम ने आरोपी को डिपो के सामान समेत पकड़ा। इस मामले में डिपो संचालक महिला से भी पुलिस टीम पूछताछ करेगी।
फतेहपुर क्षेत्र के कुछ ग्रामीण उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी जिसमें कहा कि महिला डिपो होल्डर का पति अवैध रुप से डिपो का राशन बेचता है जिससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाता है। कई उपभोक्ता राशन नहीं मिल पाने से परेशान रहते हैं। डिपो से राशन की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर पुलिस सतर्क हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत व सूचना पर वीरवार रात के समय डिपो होल्डर के पति को राशन ब्लैक करते हुए दबोच लिया। माजरा चौकी प्रभारी ने कहा कि आरोपी से 5 कट्टे आटा, 50 किलो चावल और 4 किलो सोयाबीन आयल ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया। पुलिस ने डिपो के राशन सामग्री को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि डिपो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सरकारी राशन कालाबाजारी करने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में महिला डिपो संचालक से भी पूछताछ होगी।
--महिला डिपो संचालक का पति अवैध रुप से बेचता था राशन
--उपभोक्ता ने की शिकायत, माजरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज
--बेचा जा रहा डिपो का कुछ राशन पुलिस टीम ने किया बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed