फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   यशवंतनगर अनुभाग के कर्मचारियों को मिला सम्मान

यशवंतनगर अनुभाग के कर्मचारियों को मिला सम्मान

Fri, 11 Jan 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
यशवंतनगर अनुभाग के कर्मचारियों को मिला सम्मान
यशवंतनगर अनुभाग के कर्मचारियों को मिला सम्मान
विज्ञापन

निष्ठाभाव से काम करने वालों का पुरस्कार जरूरी : प्रताप
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय यशवंतनगर में शुक्रवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से सेवाएं दे रहे बेलदार, मजदूर, फिटर और पंप चालक को सम्मानित किया गया। पहली बार ऐसा हुआ, जब आईपीएच विभाग के किसी अनुभाग में कर्मचारियों को काम के लिए प्रेरित करने और उनका हौसला बुलंद करने के लिए कर्मियों को सम्मानित किया गया। विभाग ने नौहराधार मंडल के तहत आने वाले इस अनुभाग में बीते साल भी कनिष्ठ अभियंता ब्रह्मानंद शर्मा ने अपने विभाग के अधीनस्थ कर्मियों को प्रोत्साहित किया। इस साल भी अपने निजी खर्च पर कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अनुभाग में आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धरातल पर सेवाएं दे रहे विभागीय कर्मियों को सम्मान देने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। यदि उच्च अधिकारी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं तो धरातल पर कार्य में लगे कर्मचारी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने इसका श्रेय कनिष्ठ अभियंता को दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग इसी तरह अपने काम के प्रति समर्पित रहें और देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अपना सहयोग दें। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता ब्रह्मानंद शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा में सभी कर्मियों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। समय-समय पर जलस्रोतों, भंडारण टैंकों की साफ-सफाई और क्लोरिनेशन करना जरूरी है। समाज स्वस्थ रहेगा तो देश स्वच्छ और स्वस्थ होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने रूप सिंह, देशराज, सोमदत्त, महेंद्र सिंह, सोमदत्त फिटर और वीरेंद्र को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता हरदेव, मोहन सिंह, कुलदीप और अजय सहित करगाणू पंचायत के उपप्रधान विद्यानंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed