Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Royal bath at Renuka Lake on Hariprobodhini Ekadashi

Sirmour News: हरिप्रबोधिनी एकादशी पर रेणुका झील में शाही स्नान

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Royal bath at Renuka Lake on Hariprobodhini Ekadashi
एकादशी पर रेणुकाजी झील में शाही स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
हजारों श्रद्धालुओं ने बह्ममुहूर्त से देर शाम तक लगाई डुबकी, संत-महात्माओं ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से पहुंचीं महिलाओं ने जलाए 11 से 51 और इससे अधिक दीपक
स्नान के बाद भगवान परशुराम और मां रेणुका के मंदिरों में पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में हरिप्रबोधिनी एकादशी पर शुक्रवार को रेणुका झील में शाही स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। एकादशी पर होने वाले स्नान को रेणुका मेले का पहला शाही स्नान माना जाता है। इससे पहले संत-महात्माओं ने ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर परंपरा का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पवित्र झील में आस्था की डुबकी लगाई।
स्नान के महत्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चार गोताखोर तैनात किए गए थे। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को रेणुका झील में स्नान की परंपरा सदियों पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र झील में स्नान करने से मोक्ष और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने झील की परिक्रमा की और भगवान परशुराम तथा मां रेणुका के मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर रेणुका तीर्थ के निर्वाण आश्रम और गायत्री आश्रम में भंडारे भी आयोजित किए गए। हरियाणा के रायपुर रानी से आए प्रगतिशील किसान महेंद्र पाल शर्मा ने परिवार के दर्जनों सदस्यों के साथ संन्यास आश्रम में चाय और पकौड़ों का लंगर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में धूल-मिट्टी से मिली राहत
रेणुका मेले में इस बार भी श्रद्धालुओं को धूल-मिट्टी से राहत मिली है। ददाहू से रेणुकाजी तीर्थ तक सड़क पर टैंकर से बार-बार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। रेणुका माइन ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मेला प्रशासन को एक टैंकर निशुल्क उपलब्ध करवाया है।
स्नान घाट पर जगमगाए आस्था के दीप
रेणुका मेले में हरिप्रबोधिनी एकादशी पर शाही स्नान के दौरान स्नान घाट पर आस्था के दीप जगमगाते नजर आए। बाहरी राज्यों से आई महिला श्रद्धालुओं ने घाट पर सरसों, तिल के तेल और शुद्ध घी के दीपक जलाए। महिलाओं ने अपनी मनोकामना और श्रद्धा के अनुसार 11, 21, 31 और 51 सहित इससे अधिक दीपक एक साथ प्रज्वलित किए। घाट पर दीपों की लंबी कतार ने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया।

देवताओं को पांच मुट्ठी अन्न अर्पित
रेणुका मेले में देवताओं को अनाज अर्पित करने की सदियों पुरानी परंपरा है। ग्रामीण श्रद्धालु घरों से पांच मुट्ठी यानी पंसेरी अनाज लेकर मेले में पहुंचे। झील में शाही स्नान के बाद घाट के समीप निर्धारित स्थान पर अनाज अर्पित किया गया। मान्यता है कि भगवान परशुराम में आस्था रखने वाले किसान अपनी फसल का पहला हिस्सा देवता को समर्पित करते हैं। गेहूं अक्षय तृतीया पर, जबकि मक्की रेणुका मेले के दौरान देवताओं को अर्पित की जाती है। इस बार मेला प्रशासन ने अनाज एकत्र करने के लिए विशेष ड्रम लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed