{"_id":"6b004822e9a9e1304504d116","slug":"youth-should-explore-self-employment-opportunities-through-startups-nahan-news-c-177-1-nhn1002-194662-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्टार्टअप से स्वरोजगार की संभावनाएं तलाशें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्टार्टअप से स्वरोजगार की संभावनाएं तलाशें युवा
विज्ञापन
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय सेमिनार, विशेषज्ञों ने बताए उद्यमिता के गुर
सरकारी योजनाओं और नए विचारों को कारोबार में बदलने के तरीकों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय नए विचारों के साथ रोजगार सृजन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में स्टार्टअप एवं नवाचार विषय पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
सेमिनार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सोलन स्थित कार्यालय के प्रमुख एके गौतम (आईईडीएस) मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय, पंचकूला के वैज्ञानिक डॉ. राहुल तनेजा ने विशिष्ट वक्ता के रूप में भाग लिया। विशेषज्ञों ने कहा कि युवाओं को नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने और नवाचार आधारित उद्यम शुरू करने की दिशा में प्रयास करने चाहिए। इसके लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं में रचनात्मक सोच और उद्यमिता की समझ विकसित करना जरूरी है। शिक्षा के साथ कौशल और नवाचार का ज्ञान उन्हें आत्मनिर्भर बनने के अवसर दे सकता है। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राम बाबू शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों के प्राचार्य मौजूद रहे।