फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शराब का ठेका हटाने को हुई महिला पंचायत

शराब का ठेका हटाने को हुई महिला पंचायत

Fri, 11 Jan 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
शराब का ठेका हटाने को हुई महिला पंचायत
शराब ठेका हटाने को महिलाओं ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

छह गांवों की महिलाओं ने किया बैठक का आयोजन
लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर किया चिंतन
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। सड़क दुर्घटनाएं रोकने, खस्ताहालत स्वास्थ्य सेवाओं और बस अड्डा के नजदीक खोले शराब के ठेके को हटाने के लिए महिलाएं एकजुट हो गई हैं। संगड़ाह में महिला पंचायत में करीब छह गांवों की महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया। उपमंडल संगड़ाह की सड़कों पर वाहन हादसों में गत छह वर्षों में करीब 116 लोगों की जान जाने के बावजूद क्षेत्र में वाहन हादसे रोकने के उपाय नहीं किए गए हैं। इलाका राज्य उच्च मार्ग से भी जुड़ नहीं पाया है, जिस पर महिला पंचायत में मौजूद महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। पंचायत सभागार में आयोजित इस विशेष बैठक में संगड़ाह अस्पताल में चार चिकित्सकों की बजाय महज एक ही चिकित्सक होने पर चिंता जाहिर की गई। महिलाओं ने कहा कि एक ही चिकित्सक होने के कारण वह 24 घंटे सेवाएं देने को विवश है। इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बस अड्डे के नजदीक चल रहे शराब के ठेके को कस्बे से बाहर किए जाने के मुद्दे को लेकर भी महिला पंचायत में रणनीति बनाई गई। गत शनिवार को संगड़ाह-रेणुकाजी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस में आठ लोगों की मौत की जिम्मेदारी को लेकर केवल मृतक चालक पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर भी महिलाओं में नाराजगी जताई। इन सभी मुद्दों को लेकर अगले माह क्षेत्र की महिलाएं संगड़ाह में प्रदर्शन करेंगी। बैठक में संगड़ाह के महिला मंडल संगड़ाह गांव, पावरा, टिकरी, जावगा, काली मिट्टी व डाहर की पांच दर्जन के करीब महिलाओं ने भाग लिया। महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष संतोष कपूर ने बताया कि फरवरी में होने वाले प्रदर्शन की तिथि बाद में तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed