{"_id":"5a7af2554f1c1b2a788b46dc","slug":"41518006869-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिनदी को खनन पट्टे पर दिए जाने की राह में रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिनदी को खनन पट्टे पर दिए जाने की राह में रोड़ा
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)।
गिरिनदी को खनन पट्टे पर दिए जाने की योजना सिरे चढ़ती दिखाई नहीं दे रही है। बुधवार को एसडीएम नाहन के नेतृत्व में गठित टीम ने खनन विभाग की ओर से पट्टे पर दिए जाने वाले 416 बीघे के एक बड़े भू-भाग का निरीक्षण कर आपत्तियां लगाईं।
उन्होंने राजस्व विभाग को कुछ बिंदुओं पर दोबारा से दस्तावेज तैयार करने के आदेश भी दिए। ददाहू पहुंची टीम में खनन, वन, सिंचाई, लोनिवि, प्रदूषण बोर्ड सहित राजस्व विभाग के आलाधिकारी मौजूद रहे। टीम ने गिरि नदी के प्रस्तावित 416 बीघा भूमि के भू-भाग का मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि उद्योग विभाग गिरि नदी के इस भाग को खनन सामग्री के दोहन के लिए पट्टे पर देने जा रहा है। इसको लेकर गिरिपुल से लेकर जटोन बैराज तक करीब 416 बीघा भू-भाग का चयन करके नीलामी का मसौदा सरकार को भेजा था। भूमि का अलग-अलग विभागों की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने बुधवार को निरीक्षण किया। लेकिन, बात सिरे चढ़ते दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
खनन विभाग की ओर से राजस्व विभाग के सहयोग से जो दस्तावेज तैयार करवाए थे। उनमें कई खामियां पाई गईं। जिनको पूरा करने के आदेश दिए हैं। टीम के अध्यक्ष और नाहन के एसडीएम विवेश शर्मा ने बताया कि गिरि नदी के संबंधित भू-भाग का निरीक्षण किया है। प्रस्तावित दस्तावेजों में नीति स्पष्ट न होने के कारण राजस्व विभाग को पुन: दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गिरि और जलाल पुल के साथ लगती 50 मीटर भूमि पर खनन पर रोक लगाई जाएगी। इससे पुलों की सुरक्षा को खतरा न हो।
टीम में जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज, प्रदूषण बोर्ड के अधिशासी अभियंता एके शारदा, नायब तहसीलदार ददाहू नरोत्तम लाल गौड़, सहायक अभियंता नीतिश शर्मा, हरिचंद चौहान और जोगिंद्र सिंह ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार और एमआई मनीष सहित खनन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।