फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road closed due to landslide

Sirmour News: जिले में बारिश-भूस्खलन से 34 सड़कें और छह पेयजल योजनाएं ठप

Thu, 03 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
road closed due to landslide
नाहन-ददाहू मार्ग 43 घंटे बाद भी बंद, नेहली के पास मलबा हटाने में जुटा विभाग
विज्ञापन

विभागों को 2.71 करोड़ का नुकसान, गिरि जटोन बैराज के चार गेट खोले
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/संगड़ाह/ददाहू/रोनहाट (सिरमौर)। बारिश और भूस्खलन से सिरमौर जिले में लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में अभी भी 34 मुख्य और संपर्क सड़कें बंद हैं, जबकि छह पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। सबसे अधिक परेशानी नाहन-ददाहू मार्ग के बंद होने से हो रही है।
नेहली के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद हुए इस मार्ग पर 43 घंटे बाद भी वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। सड़क बंद होने से वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करनी पड़ रही है। भारी भूस्खलन के चलते नाहन-ददाहू मार्ग नेहली के पास पूरी तरह बंद है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मलबा और पत्थर हटाकर मार्ग बहाल करने में जुटी है। हालांकि, लगातार खराब मौसम और भारी मात्रा में गिरे मलबे के कारण बहाली कार्य प्रभावित हो रहा है। मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालक वाया शिलणू कैलाश और वाया बिरला होकर ददाहू की ओर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश और भूस्खलन के कारण जिले के चार लोक निर्माण मंडलों में 34 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें संगड़ाह मंडल की सात, शिलाई की 17, नाहन की नौ और सराहां मंडल की एक सड़क शामिल है। सड़कें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई संपर्क मार्गों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सामान की आपूर्ति और लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। नाहन मंडल में जल शक्ति विभाग की छह पेयजल योजनाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिले में बारिश और भूस्खलन से जल शक्ति विभाग को 67.90 लाख रुपये और लोक निर्माण विभाग को 2.03 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि नाहन-ददाहू मार्ग को बहाल करने के प्रयास लगातार जारी हैं। पत्थर और मलबा अधिक होने के साथ मौसम खराब होने के कारण बहाली कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग जल्द मार्ग को यातायात के लिए खोलने का प्रयास कर रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। गिरि जटोन बैराज, रेणुकाजी के प्रभारी अजय शर्मा के अनुसार नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण बैराज के गेट नंबर एक से चार तक सभी गेट खोल दिए गए हैं। बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण निचले मैदानी इलाकों और नदी किनारे स्थित पंचायतों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे, संपर्क मार्गों और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह परहेज करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने और किसी भी जोखिम वाली जगह पर जाने से बचने को कहा है। ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों और आम नागरिकों से भी आपदा संबंधी चेतावनी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed