{"_id":"6a99758ba470f15d7c04d992","slug":"school-won-in-sports-nahan-news-c-177-1-nhn1002-187941-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खंड स्तरीय प्रतियोगिता में सतौन स्कूल ऑलराउंड बेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खंड स्तरीय प्रतियोगिता में सतौन स्कूल ऑलराउंड बेस्ट
विज्ञापन
सतौन में अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन में खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। समापन समारोह में सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि सतौन ट्रक कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन को ऑलराउंड बेस्ट का खिताब मिला। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सतौन स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि केवीएन घूड्डाना दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में छ्छेती प्रथम और सतौन दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में छ्छेती ने पहला तथा चांदनी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। योग में सतौन स्कूल प्रथम रहा। शतरंज प्रतियोगिता में भी सतौन ने जीत हासिल की, जबकि चांदनी दूसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में शिक्षा खंड सतौन के 14 स्कूलों के 153 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य वाणी विलास भट्ट, खेल आयोजन प्रभारी भगत सिंह, पूर्ण तोमर, कुलदीप शर्मा, अजय चौहान, सतीश शर्मा, नरेश चौहान सहित अन्य शिक्षक और आयोजक मौजूद रहे।