फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   उद्योग से निकलने वाला काला धुआं बना आफत

उद्योग से निकलने वाला काला धुआं बना आफत

Fri, 11 Jan 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
उद्योग से निकलने वाला काला धुआं बना आफत
उद्योग से निकलने वाला काला धुआं बना आफत
विज्ञापन

उपायुक्त ललित जैन से मिले रामपुर माजरी के लोग
प्रदूषण फैला रहे उद्योग के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा के तहत आने वाले धौलाकुआं में लगे एक उद्योग से निकल रहे प्रदूषण युक्त धुएं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कालाधुआं निकलने से जहां फसलों को नुकसान पहुंच रहा है वहीं, बच्चों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। रामपुर माजरी गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त ललित जैन से मुलाकात की। जिला कांग्रेस की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों का कहना है कि 20 सालों से यह उद्योग यहां पर संचालित है लेकिन, इस उद्योग में तब से लेकर अब तक लगातार प्रदूषण फैल रहा है। इससे इंसानों के अलावा पशुओं में भी भयंकर बीमारियां फैलने होने का डर सता रहा है। इसके बारे में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को भी कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हर शिकायत पर कहा जाता है कि तीन-चार दिन में कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में रमणीक, ज्ञान चंद, बलवंत, ओम प्रकाश, सुखराम, नराता राम, पुष राजन, राम स्वरूप, सरोज देवी, नवीन, सत्या देवी, जोगिंद्र सिंह, प्रकाशो देवी, जसविंद्र कौर, जगजीत सिंह, कृष्णा देवी, अनीता देवी, जगीर कौर, आशीष ठाकुर, कांता देवी, आशा देवी के अलावा दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। उन्होंने बताया कि जब घर में झाड़ू पोंछा किया जाता है तो काले रंग का कचरा एकत्रित हो रहा है। जबकि, पानी का रंग भी रंगीन होने लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उद्योग से निकलने वाले जहरीले धुएं से उनके खेतों की फसलें भी बरबाद हो गई हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई कारगर कदम नहीं उठाया तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि उद्योग से निकलने वाले काले रंग के हानिकारक धुएं को लेकर प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने डीसी ललित जैन से समस्या के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डीसी ने आश्वासन दिया है कि इस बारे में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed