फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खाई में गर री सूमो, कोई हताहत नहीं

खाई में गर री सूमो, कोई हताहत नहीं

Fri, 11 Jan 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
खाई में गर री सूमो, कोई हताहत नहीं
खाई में गिरी सूमो, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ लगती ग्राम पंचायत सैनवाला-आमवाला में नेशनल हाईवे पर एक टाटा सूमो (डीएल 9 सी क्यू-5785) गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा वीरवार रात के समय पेश आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कालाअंब-नाहन राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 पर गांव सैनवाला के पास दिल्ली की एक टाटा सूमो नाहन से कालाअंब की ओर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब पचास फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना के समय गाड़ी में कितने लोग सवार थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लिहाजा सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर गाड़ी के चालक सुखविंद्र, निवासी कैथल (हरियाणा) ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी में अकेला ही था। अचानक गाड़ी खाई में लुढ़क गई लेकिन वह बच गया। पुलिस के मुताबिक सुखविंद्र को खरोंच तक नहीं आई। जबकि गाड़ी फीट नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। पुलिस को चालक की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने की वजह से मामला दर्ज नहीं हो पाया। डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि मौके मुआयना किया गया। गाड़ी के चालक ने पुलिस को स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दी। इस मामले की तफ्तीश करके सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed