{"_id":"6a2e92c5b0dad9c77604d35e","slug":"teaching-positions-vacant-at-aanas-school-rampur-hp-news-c-19-1-sml1055-738078-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक शिक्षक के सहारे चल रहा आनस स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक शिक्षक के सहारे चल रहा आनस स्कूल
विज्ञापन
अभिभावकों ने स्कूल में शिक्षकों की तैनाती करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। ग्रामीण क्षेत्र में सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने की बात करती है, वहीं आज भी स्कूल में शिक्षकों की कमी चल रही है। ऐसा ही हाल राजकीय माध्यमिक विद्यालय आनस का है। स्कूल एक शास्त्री शिक्षक के सहारे चल रहा है। कई अहम विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। मजबूरी में विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में पलायन करने को मजबूर है। बच्चों की परीक्षाएं नजदीक हैं और स्कूल में एक ही अध्यापक है। ऐसे में बच्चों और अभिभावकों की समस्या बढ़ गई है। वर्तमान में स्कूल में दस से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सत्र शुरू होने से पहले स्कूल में विज्ञान और अंग्रेजी विषय के अध्यापक कार्यरत थे। शिक्षकों ने अपने हिसाब से अपना तबादला कर दिया। स्कूल में किसी भी अध्यापक ने कार्यभार नहीं संभाला। अभिभावक मनजीत ठाकुर, देवेंद्र कुमार और रवींद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के अंतर्गत आता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनस स्कूल के लिए प्रतिनियुक्ति पर नहीं भेज पा रहे। अभिभावकों की चिंता है कि बच्चे अन्य विषय की पढ़ाई कैसे करेंगे। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और सरकार से शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई है, जिससे कार्यरत शिक्षक और बच्चों को समस्या का सामना हो। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के प्रधानाचार्य ने कहा कि सप्ताह में दो बार प्रतिनियुक्ति लगा रहे हैं।