फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   school won in sports

Rampur Bushahar News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में लकी ने अनुज को हराया

Sat, 29 Aug 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
आनी महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय आनी में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ ली। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में लकी ने अनुज को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में तनुजा विजेता और सृष्टि उपविजेता रहीं। छात्र वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आकृश प्रथम और अक्षय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल छात्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में बीए तृतीय वर्ष की टीम ने बीए द्वितीय वर्ष की टीम को 2–1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने बीए प्रथम वर्ष की टीम को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। कबड्डी छात्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला खेल गया, जिसमें द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने 36-16 से विजय प्राप्त की। कबड्डी छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने बीए प्रथम वर्ष को 64-53 पॉइंट्स से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed