{"_id":"6aaaa3ff28eb8b9b490fdaa0","slug":"students-of-shivalik-school-jhakhri-excelled-in-folk-dance-at-the-district-level-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169914-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिवालिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य में जिला स्तर पर मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिवालिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य में जिला स्तर पर मारी बाजी
विज्ञापन
अब खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति के दम पर शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने पहले ब्लॉक स्तर की लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद सराहन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया और ठियोग में आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान अपने नाम किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के बाद अब उनके सामने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर है। लगातार दो स्तरों पर प्रथम स्थान हासिल करने से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने लोक नृत्य के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और कला का प्रभावी प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार की गई नृत्य प्रस्तुति को निर्णायकों ने भी सराहा। विद्यालय की मुखिया बिशना भंडारी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।