फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dr. Surya Boras appointed as the new spokesperson for the state Congress

Rampur Bushahar News: प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रवक्ता बने डॉ. सूर्या बोरस

Wed, 16 Sep 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dr. Surya Boras appointed as the new spokesperson for the state Congress
डॉ. सूर्या बोरस को सौंपी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता की कमान। स्रोत : पार्टी
शीर्ष नेतृत्व और जगत सिंह नेगी का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता पद पर पदोन्नत (एलिवेट) होने पर डॉ. सूर्या बोरस ने शीर्ष केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित अपने राजनीतिक मेंटर का आभार व्यक्त किया है। बोरस ने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी के लिए राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री व अपने राजनीतिक मेंटर जगत सिंह नेगी के विशेष रूप से आभारी हैं। उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह लगभग 15-16 वर्षों तक जिला में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश नेगी के साथ काम किया। इसके अलावा, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं जैसे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह, विद्या स्टोक्स, प्रतिभा सिंह, कुलदीप राठौर और विप्लव ठाकुर के कार्यकाल के दौरान भी उन्हें संगठन में काम करने का अनुभव प्राप्त हुआ। डॉ. बोरस ने कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी के मार्गदर्शन में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। इससे पहले भी उन्हें प्रदेश कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट की भूमिका निभाने के साथ-साथ सरकार में जनजातीय सलाहकार परिषद से लेकर वूल फेडरेशन में निदेशक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला था। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article