फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two NCC cadets from Seema College shine at the national level

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय शिविर में ओशिन और कृतिका ने जीते रजत पदक

Wed, 16 Sep 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय थल सैनिक शिविर में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा के दो एनसीसी कैडेटों ने दिल्ली में अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर (एआईटीएससी) में हिस्सा लिया। 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर के अंडर ऑफिसर ओशिन और कॉर्पोरल कृतिका ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में निदेशालय ने देशभर में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
दोनों कैडेटों का चयन कई चरणों की कठिन प्रक्रिया के बाद हुआ। उन्होंने हमीरपुर में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में ग्रुप स्तर की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसके बाद मंडी में आयोजित ग्रुप स्तरीय चयन शिविर और रोपड़ एनसीसी अकादमी में हुई इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में शिमला ग्रुप का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद प्री-टीएससी-1, प्री-टीएससी-2 और प्री-टीएससी-3 शिविरों में बेहतर प्रदर्शन कर एआईटीएससी के लिए अंतिम चयन हासिल किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिविर में दोनों कैडेटों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी पदक जीते। कॉर्पोरल कृतिका ने ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। अंडर ऑफिसर ओशिन ने सर्विस सब्जेक्ट की लिखित परीक्षा में रजत पदक जीता। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पीपी चौहान ने दोनों कैडेटों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed