फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kuther win tug of war turnament

रस्साकशी में महिला मंडल कुठेड़ बना विजेता

Sat, 25 Jun 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
kuther win tug of war turnament
आनी में जिला स्तरीय युवाथॉन प्रतियोगिता में महिला टीम रस्साकशी में जीत के दमखम दिखाते हुए । - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी के मेला मैदान में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय युवाथॉन की रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल कुठेड़ ने महिला मंडल पटारना को हराया। जीत के साथ टीम ने जिले में होने वाले मुकाबले के लिए अपना स्थान पक्का किया जबकि दूसरे मुकाबले में युवक मंडल मौन (कराणा) ने थबोली को शिकस्त दी।
विज्ञापन

इसमें आनी क्षेत्र के 24 महिला मंडल, आठ युवक मंडल, दो स्वयं सहायता समूह और एक राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन के सदस्य भाग ले रहे हैं। जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार की अगुवाई में युवाथॉन कार्यक्रम के माध्यम से जिले भर के हर ब्लॉक में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा युवाथॉन के सोशल मीडिया पेज पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इच्छुक प्रतिभागी इसमें अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसका उद्देश्य महिला और युवक मंडलों को प्रमोट करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ हंसराज परमार कल्याण संस्था की अध्यक्ष संध्या परमार ने किया। इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष विजय कंवर, रोहित सिंघा, कुक्की ठाकुर और संजय छोटू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed