फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kthanda women club win trunament

कथांडा महिला मंडल ने जीता रसाकशी प्रतियोगिता का खिताब

Mon, 06 Dec 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
kthanda women club win trunament
निरमंड में जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली में महिलाओं की रसाकस्सी की प्रतियोगिता में जीत के जोर लगाती - फोटो : RAMPUR-HP
कथांडा महिला मंडल ने जीता रस्साकशी का खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड में जिलास्तरीय बूढ़ी दिवाली समारोह में महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसका आयोजन सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक हुआ। इसमें हिमाचल के लोक कलाकार एसी भारद्वाज ने लोगों को खूब नचाया।

रस्साकशी प्रतियोगिता में बारह महिला मंडलों ने भाग लिया। इसमें चार टीमें पिपलहट्टी, शिशवी, शटलधार और कथांडा सेमीफाइनल में पहुंची। इसके बाद फाइनल मुकाबले के लिए शटलधार और कथांडा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें महिला मंडल कथांडा ने खिताब अपने नाम किया। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर और बीडीसी निरमंड दलीप ठाकुर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विकास खंड निरमंड में जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली निरमंड में महिलाओं की रस्साकशी की प्रतियोगिता करवाई गई। नगर परिषद वाइस चेयरमैन विकास शर्मा ने खिताब जितने वाली महिलाओं को बधाई दी। इस बूढ़ी दीवाली की महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेने पर सभी महिला मंडलों की टीमों का धन्यवाद किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि पहले स्थान पर रहने वाली महिला मंडल को इक्यावन सौ और दूसरे स्थान पर रहने वाले महिला मंडल को इकतीस सौ के नकद इनाम से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed