फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   five people rescue from khimloga pass

सुरक्षित बेस कैंप पहुंचाएं एक ट्रैकर और चार पोर्टर

Mon, 05 Sep 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
five people rescue from khimloga pass
खिमलोगा दर्र का दृश्य - फोटो : RAMPUR-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के खिमलोगा दर्रे में फंसे ट्रैकर और पोर्टर के छह सदस्यीय दल को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बेस कैंप तक पहुंचा दिया है। यह सभी खिमलोगा दर्रे में फंसे थे। रेस्क्यू टीम में 35 लोग शामिल है।
ट्रैकरों का यह दल एक सितंबर को उत्तरकाशी से खिमलोगा दर्रे की तरफ निकला था और दो सितंबर को दर्रे में फंस गए थे। सोमवार को दिनभर चले बचाव अभियान के बाद एक घायल ट्रैकर और चार पोर्टरों को सुरक्षित निकाला गया। मंगलवार को इन्हें सांगला पहुंचाया जाएगा। रोप रैपलिंग का शौक रखने वाले पश्चिम बंगाल के तीन ट्रैकर और छह पोर्टर छितकुल तथा उत्तराखंड की सीमा पर खिमलोगा दर्रे में फंस गए थे। इनमें एक ट्रैकर की मौत हो गई थी जबकि एक घायल ट्रैकर और दो पोर्टर खिमलोगा दर्रे से सुरक्षित निकलकर सांगला वैली पहुंच गए थे। इन्होंने ही इस हादसे की सूचना प्रशासन को दी थी।
विज्ञापन

छितकुल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पुलिस थाना सांगला पहुंचाया गया। इसके बाद रविवार को जिला प्रशासन की अगुवाई में आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड और क्यूआरटी का दल खिमलोगा दर्रे में बचाव अभियान के लिए रवाना हुआ। ट्रैकरों ने पूछताछ में बताया कि दो सितंबर को 5,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खिमलोगा दर्रे में रोप रैपलिंग के दौरान दो ट्रैकर गिर गए थे। इसमें से एक ट्रैकर की मौके पर ही मौत हो गई थी। ट्रैकर के शव को निकालने के लिए आईटीबीपी और सेना के पोर्टर जुटे हैं लेकिन कठिन परिस्थितियों के चलते सोमवार को शव नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि खिमलोगा दर्रे में सोमवार को दिनभर बचाव अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैकर और पोर्टरों को सुरक्षित बेस कैंप तक पहुंचा दिया है। मंगलवार को इन्हें सांगला पहुंचाया जाएगा। शव को घटनास्थल से बाहर निकालने के लिए आईटीबीपी और सेना के पोर्टरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed