{"_id":"6b058c0e8c2f6af48e004f64","slug":"demand-raised-for-improving-drinking-water-supply-in-kadog-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ram1012-175630-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कड़ोग पंचायत में पेयजल व्यवस्था सुधारने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कड़ोग पंचायत में पेयजल व्यवस्था सुधारने की उठी मांग
विज्ञापन
आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की होगी मरम्मत
नए टैंकों के निर्माण को प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। मकड़ोग पंचायत में पेयजल व्यवस्था सुधारने को लेकर पंचायत प्रधान मोहन चौहान की अध्यक्षता में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच भारी बारिश से क्षतिग्रस्त जल स्रोतों, टूटी पाइपलाइनों और पानी के टैंकों की कमी का मुद्दा उठाया। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं और पाइपलाइनों की मरम्मत के साथ नए टैंकों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों को शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की। साथ ही सड़क निर्माण शुरू होने से कम से कम चार दिन पहले विभाग को सूचित करने का आग्रह किया ताकि पेयजल पाइपलाइनों को नुकसान से बचाया जा सके। बैठक में सरकारी पाइपों की सुरक्षा और चोरी रोकने में सहयोग देने की अपील भी की गई।