फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर में चौथे दिन मिला व्यक्ति का शव

रामपुर में चौथे दिन मिला व्यक्ति का शव

Sat, 02 Dec 2017 07:24 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में चौथे दिन मिला व्यक्ति का शव
रामपुर बुशहर। चाटी झूले से चार दिन पहले सतलुज नदी में गिरे व्यक्ति का शव आखिरकार शनिवार को गोताखोरों की टीम ने बाहर निकाल ही लिया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों को शव मिल सका। शव पत्थरों में फंसा हुआ था। पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवान भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामपुर पुलिस थाना से मिनी जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बीरू थापा (45) निवासी सिक्किम के रूप में हुई है। वह रामपुर के साथ लगते चाटी में करीब छह साल से मजदूरी करता था। बीरू थापा चार दिन पहले मंगलवार देर शाम करीब पौने पांच बजे रामपुर से चाटी में स्थिति अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक झूले के पास पैर में रस्सी फंसने से वह सतलुज में डूबा गया। इसके बाद उसका पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस को उसका सुराग नहीं मिल रहा था। गोताखोर आने के बाद शव को सतलुज से बाहर निकाला। उधर, डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने बताया कि शव को सतलुज से बाहर निकालने के लिए सुन्नी से गोताखोरों की टीम बुलाई गई थी। टीम ने शव को बाहर निकालने में सफलता पाई। सतलुज का पानी बर्फ की तरह ठंडा होने के बावजूद गोताखोरों ने हिम्मत नहीं हारी और बार-बार प्रयास करने पर शव को ढूंढ निकाला। पुलिस ने भी अपने स्तर पर उसे खोजने की कोशिश थी। लेकिन उन्हें गोताखोरों को भी बुलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed