फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   45 cyber fraudsters arrested in a week.

Faridabad News: एक सप्ताह में 45 साइबर ठग गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
45 cyber fraudsters arrested in a week.
साइबर थाना पुलिस ने 13 मामलों में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सप्ताह में 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 66 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 4,98,717 रुपये की ठगी की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराई गई है। यह कार्रवाई 22 से 28 अगस्त के बीच की गई।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार तीनों साइबर थानों की टीमों ने 13 मामलों में 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें साइबर थाना एनआईटी के तीन, सेंट्रल थाना के छह और बल्लभगढ़ साइबर थाना के चार मामले शामिल हैं। इस दौरान पुलिस टीमों ने 369 साइबर अपराध संबंधी शिकायतों का भी निस्तारण किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में हरप्रीत, हर्ष, रोहित परिहार, मासूम, सोहिल, सचिन, जय किशन, शुभम, अंकित कुमार, हिमांशु, दिनकर, सौरभ, धनंजय, अंजली गौड़, कंचन शर्मा, नितिन अग्रवाल, प्रसून, रोहित, फरदीन, अब्दुल अलीम, सचिन कुमार, रघुवेंद्र, राहुल, जय बिष्ट, निक्की यादव, भील विहा, विशाल, भील हीरा, विशाल त्यागी, आरती, ओंकार, रंजीत यादव, कार्तिक भसीन, अंकुर चौहान, विक्रम, पुनीत सक्सेना, हितेश, गौरव, रामचंद्र, दक्ष कालड़ा, राजा पाश्वन, हदीप सिंह, परवीन और बासिफ शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक ने लोगों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed