{"_id":"6a9463058f15b83ac20cd27a","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78710-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
बल्लभगढ़। विष्णु कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय प्रवेश ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मां की कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में था।
परिजनों के अनुसार रक्षाबंधन के दिन प्रवेश ने सुबह अपनी बहन से राखी बंधवाई। इसके बाद शाम को पिता के लिए खाना बनाया और उन्हें खाना खिलाया। खाना खिलाने के बाद प्रवेश ने पिता से कहा कि वह कुछ समय के लिए बाहर जा रहा है और जल्द वापस आ जाएगा। घर से निकलते समय उसने पिता से करीब 100 रुपये भी लिए थे। देर रात तक प्रवेश के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह परिजनों को जीआरपी पुलिस से सूचना मिली कि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान प्रवेश के रूप में की। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद