फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   फरोग में आग से दोमंजिला मकान राख

फरोग में आग से दोमंजिला मकान राख

Fri, 15 Dec 2017 09:28 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
फरोग में आग से दोमंजिला मकान राख
file photo - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू।
फरोग गांव के समीप बगीचे में बना एक दोमंजिला मकान आग लगने से राख हो गया है। वीरवार रात को लगी आग की सूचना मकान मालिक दीना लाल को शुक्रवार सुबह मिली। मौके पर जाकर देखा तो सारा घर जल गया था। मकान में छह कमरे थे।

आग से लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस में आग लगाने की शिकायत दर्ज करवा दी है। मकान मालिक दीना लाल ने शक जताया कि किसी ने मकान को आग लगाई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन


दीनालाल ने पुलिस को बताया कि बगीचे में बने घर में रहने वाले दो मजदूर पंद्रह दिन पहले यहां से चले गए हैं। उसके बाद घर के दरवाजों में ताले लगे रहते हैं। उनका परिवार गांव में दूसरे घर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उनको लोगों ने फोन पर घर जलने की सूचना दी। सूचना के बाद जब मौके पर पहुंचे तो छह कमरों का घर जल कर राख हो चुका था। कहा कि घर में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई है। उन्होंने कहा कि इस घर में कोई नहीं रहता था। इसलिए कहीं से आग लगने की कोई संभावना नहीं है। आग से करीब नौ लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया है।
डीएसपी रोहड़ू अशोक वर्मा ने बताया कि मकान मालिक के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed