फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   केलवी(बरथाटा) में नशे की खेती करने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

केलवी(बरथाटा) में नशे की खेती करने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
अफीम की खेती करने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

केलवी के बरथाटा में पुलिस ने 360 पौधों को किया जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। जुब्बल पुलिस ने बरथाटा के केलवी गांव में दबिश देकर अफीम के 360 पौधों को जब्त किया है। केलवी गांव में एक व्यक्ति ने अपने सेब के बागीचों में अफीम के पौधे लगा रखे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति एक प्रतिष्ठित नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरथाटा पंचायत के केलवी गांव में दबिश दी। पुलिस की टीम को भनक लगी कि केलवी गांव निवासी मुकेश कुमार अपने सेब के बागीचों में अफीम की अवैध खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस की टीम ने गांव में दबिश दी। पुलिस ने मौके पर खेतों में फूलों और अफीम के डोडे से लदे 360 पौधे अपने कब्जे में लिए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर मुकेश कुमार को हिरासत में ले लिया है।

डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की है। भारी मात्रा में अफीम के पौधे पकड़े गए हैं। नशे की खेती करने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed