फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आग बुझाते झुलसीं दो महिलाएं, एक गंभीर

आग बुझाते झुलसीं दो महिलाएं, एक गंभीर

Tue, 16 Jan 2018 07:49 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते झुलसीं दो महिलाएं, एक गंभीर
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल के दलाश क्षेत्र में इन दिनों जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। इसके तहत गोहाण गांव में मंगलवार को जंगल से पहुंची आग को बुझाते समय दो महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। इससे एक महिला 80 प्रतिशत तक झुलस गई, जिसे दलाश अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया, जबकि दूसरी महिला का उपचार सीएचसी दलाश में चल रहा है।
विज्ञापन

दलाश क्षेत्र के गोहाण और सोईधार गांव के साथ लगते जंगलों में आग फैली हुई है। आग से लाखों की वन संपदा जल कर नष्ट हो गई है। वन विभाग इस आग पर काबू पाने में असफल साबित हो रहा है। इससे मंगलवार को गोहाण गांव में जंगल से आग पहुंच गई थी। इसी बीच नीना देवी पत्नी राजेश कुमार और गीता देवी पत्नी नरेश कुमार ने उनके घरों के पास आ रही आग को बुझाने की कोशिश की। इससे नीना देवी और गीता देवी आग की चपेट में आ गई। दलाश सीएचसी के प्रभारी डॉ. प्रवीण चौहान ने बताया कि आग की चपेट में आई दो महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। इनमें से एक महिला को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जबकि दूसरी महिला का उपचार दलाश अस्पताल में चल रहा है। डीएफओ लूहरी वीके अग्रवाल ने बताया कि विभाग जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए प्रशासन की टीम भेजी गई है। नुकसान का आकलन कर जल्द पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा। एसडीएम आनी पंकज शर्मा ने कहा कि आग से झुलसी महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed