फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   उपायुक्त किन्नौर ने सीमा सड़क संगठन को लगाई लताड़

उपायुक्त किन्नौर ने सीमा सड़क संगठन को लगाई लताड़

Mon, 01 Jul 2019 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
एनएच बाधित होने से यात्री झेल रहे परेशानियां
विज्ञापन

उपायुक्त ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को दिए निर्देश
सेब सीजन के पहले सड़कें दुरुस्त करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में सोमवार को उपायुक्त गोपाल चंद की अध्यक्षता में सड़क दुर्घटना, सड़क सुरक्षा, यातायात के नियमों की पालना करने को लेकर निजी बस मालिकों और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने मौजूद लोगों को दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त गोपाल चंद ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से कहा कि पोवारी से पूह की ओर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 हमेशा बाधित होने की समस्या रहती है। सड़क को चौड़ा करते समय हैवी ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ गिरते रहते हैं, जिस कारण कई हादसे हुए हैं, जबकि कई लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा है। बैठक में निजी बस मालिकों ने कहा कि पथ परिवहन निगम की बसों में ज्यादातर ओवरलोडिंग की समस्या होती है, जबकि निजी बसों में सवारियां ही नहीं मिल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी बसों का चालान भी नहीं किया जाता, वहीं निजी बसों के चालान ज्यादा होते हैं। सरकारी बस समय अनुसार नहीं चलती है, जिसके कारण प्राइवेट बसों को रूट की समस्या भी पैदा होती है।
विज्ञापन

परिवहन अधिकारी अजेंद्र चौधरी ने कहा कि रिकांगपिओ डिपो की बसें 82 रूटों पर चल रही हैं और 10 बसों की बुक वैल्यू भी खत्म हो गई है। फिर भी रूट ज्यादा होने के कारण बसों को चलाना पड़ रहा है। जिले में कुल 100 बसों की आवश्यकता है। उपायुक्त ने आरटीओ को सख्त निर्देश दिए कि जितनी भी निजी बसें चल रही हैं। उनके चालकों के फोटो, लाइसेंस, मालिक का फोन नंबर बस में अंकित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने एनएच प्राधिकरण अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद नेगी को भी राष्ट्रीय उच्च मार्ग को समय पर ठीक करने की हिदायत दी, जिससे आगामी सेब सीजन के दौरान जिले के बागवानों को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सलीम आजम, तहसीलदार निचार, वीरेंद्र गुलेरिया, सीता देवी, अरुण कुमार और लोकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed