फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   120 boxes recovered from house in kannaur

घर से बरामद की शराब की 120 पेटियां

Mon, 18 Apr 2022 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिला पूह खंड के नाको में घर से पुलिस ने शराब की 120 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किन्नौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने रविवार देर शाम को गुप्त सूचना के आधार पर नाको के निजी मकान में दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान अंग्रेजी शराब की 120 पेटियां शराब बरामद की गई। जांच में पता चला है कि करीब 5 दिनों से व्यक्ति निजी आवासीय क्षेत्र में बगैर परमिट के शराब बेच रहा था।
विज्ञापन

प्रभारी किन्नौर शिव देव जोगटा की अगुवाई में मुख्य आरक्षी प्रवीण, आरक्षी राजमन और महिला आरक्षी प्रिया की टीम ने संयुक्त रूप से घर मेें दबिश देकर शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान अनिल (43) निवासी गांव नोहरा, डाकघर बवारनडा, तहसील धीरा, जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने बताया कि पुलिस ने एक्ससाइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed