{"_id":"6b0ad1f6cd767559ed0b10f3","slug":"ration-stocked-in-84-ration-depots-ahead-of-snowfall-mandi-administration-on-alert-mandi-news-c-90-1-mnd1027-223437-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बर्फबारी से पहले 84 राशन डिपुओं में जमा किया राशन, मंडी प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बर्फबारी से पहले 84 राशन डिपुओं में जमा किया राशन, मंडी प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
पराशर, बरोट, शिकारी देवी और कमरूनाग में पर्यटकों की आवाजाही पर रहेगी नजर
डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, खराब मौसम में ट्रैकिंग पर रोक, 24 घंटे सक्रिय रहेगा आपदा नियंत्रण कक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सर्दियों में संभावित बर्फबारी, शीतलहर और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मंडी जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर शीतकालीन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी प्रबंध समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि अधिक बर्फबारी की आशंका वाले क्षेत्रों में 84 उचित मूल्य की दुकानों को चिह्नित कर पर्याप्त राशन का अग्रिम भंडारण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक दवाइयों और चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बर्फबारी के अलर्ट के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति कार्यक्षेत्र नहीं छोड़ेगा।
लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील सड़क मार्गों और स्थानों की पहचान कर वहां मशीनरी और संसाधन उपलब्ध रखने को कहा गया है। बिजली और पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। सभी विभागों को आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके संपर्क नंबर साझा करने होंगे। मौसम के रेड और येलो अलर्ट की जानकारी औट, सुंदरनगर और मंडी स्थित स्क्रीन पर भी प्रदर्शित की जाएगी।