फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now the nursing staff is bringing the patient's samples to the lab

Mandi News: अब लैब तक नर्सिंग स्टाफ ला रहा मरीजों के सैंपल

Fri, 13 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now the nursing staff is bringing the patient's samples to the lab
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी के विभिन्न वार्डों से लैब के लिए सैंपल आना शुरू हो गए हैं। इस कार्य में अब नर्सिंग स्टाफ अपनी ड्यूटी निभा रहा है। इस व्यवस्था से लैब में पहुंच रहे अन्य मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिल रही है। उन्हें अब सैंपल देने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इससे पहले लैब स्टाफ ही वार्डों से मरीजों के सैंपल ला रहा था। इस व्यवस्था से लैब में सैंपल देने पहुंच रहे अन्य मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। पिछले माह लैब टेक्नीशियन स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ के बीच सैंपल कलेक्शन को लेकर मामला गरमाया था। वार्ड से लैब स्टाफ ही सैंपल लेकर आ रहा था। इससे लैब की व्यवस्थाएं चरमरा रही थीं।
विज्ञापन

अब इस मुद्दे का समाधान हुआ है। नर्सिंग स्टाफ ही वार्डों में उपचाराधीन मरीजों के सैंपल लेकर लैब पहुंचा रहा है। मामले के समाधान के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एक जांच कमेटी का गठन का गठन किया था। जांच कमेटी और सीएमओ के हस्तक्षेप करने पर दोनों पक्षों में सामंजस्य बिठाकर इस मामले को सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब स्टाफ सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक मरीजों के सैंपल लेता है। ऐसे में अगर वार्डों में भर्ती मरीजों के सैंपल लेने के लिए लैब स्टाफ जाता है तो अन्य मरीजों को सैंपल देने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
उधर, जोनल अस्पताल मंडी की स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आंचल ने बताया कि दाेनों पक्षों में बेहतर ढंग से तालमेल बनने के बाद अब वार्डों में उपचाराधीन मरीजों के सैंपल नर्सिंग स्टाफ ही लैब में छोड़ रहा है। इससे लैब में सैंपल देने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी।


...
अस्पताल प्रबंधन मरीजों को बेहतर सुविधा देने में तत्पर है। मरीजों को किसी भी तरह से दिक्कतें पेश न आएं, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सैंपल एकत्रीकरण का विवाद सुलझा लिया है।
-डाॅ. धर्म सिंह वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, जोनल अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed