{"_id":"6ac5272f7a48072181016b5d","slug":"four-primary-and-two-middle-schools-in-chamba-closed-mandi-news-c-88-1-cmb1003-199047-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चंबा के चार प्राथमिक, दो माध्यमिक स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चंबा के चार प्राथमिक, दो माध्यमिक स्कूल बंद
विज्ञापन
चंबा। जिले में शून्य नामांकन वाले छह सरकारी स्कूलों पर सरकार ने ताला लगा दिया है। प्रदेश सरकार ने चार राजकीय प्राथमिक और दो राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं को डि-नोटिफाई करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इन स्कूलों में लंबे समय से एक भी विद्यार्थी का नामांकन नहीं था। इसके चलते शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को बंद करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। जारी अधिसूचना के अनुसार शिक्षा खंड बनीखेत के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला जहर खैरी और मिहणू को बंद किया गया है। वहीं, शिक्षा खंड गरोला के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला बजोल और शिक्षा खंड पांगी के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंजवास को डि-नोटिफाई किया गया है।
इसी तरह राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में शिक्षा खंड चंबा के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला चाहला और शिक्षा खंड चुवाड़ी के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला जड़ोली को बंद किया गया है। सरकार के इस निर्णय के बाद अब इन स्कूलों में शिक्षण गतिविधियां नहीं होंगी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जाते हैं, लेकिन लगातार शून्य नामांकन रहने के कारण इन स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया। इससे एक ओर जहां सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर दूरदराज क्षेत्रों में स्कूल बंद होने से स्थानीय लोगों में चिंता भी बढ़ सकती है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मनोहर लाल ने बताया कि शून्य नामांकन वाले स्कूल बंद हुए है। इसके बारे में आदेश जारी हो गए हैं।