{"_id":"6b0c75a572ee94e05f09dda7","slug":"four-people-including-two-children-bitten-mandi-news-c-90-1-ssml1024-223565-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गुटकर में लावारिस कुत्ते का आतंक, दो बच्चों समेत चार लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गुटकर में लावारिस कुत्ते का आतंक, दो बच्चों समेत चार लोगों को काटा
विज्ञापन
नगर निगम मंडी के बैहना वार्ड में गुटकर में पास लोगों का काटने वाले आवारा कुत्ते को पकड़ते नगर न
सुबह 9:30 बजे यामा शोरूम के पास हुई घटना,
नगर निगम की टीम ने कुत्ते को पकड़कर एबीसी सेंटर में किया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के बैहना क्षेत्र के गुटकर में रविवार सुबह एक लावारिस कुत्ते ने दो बच्चों समेत चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना सुबह करीब 9:30 बजे यामा शोरूम के पास हुई। कुत्ते के हमले में नौ वर्षीय प्रियंका, छह वर्षीय आशीष, 35 वर्षीय हुक्म चंद निवासी बैहना और नरेश कुमार निवासी नसलोह घायल हुए हैं। दोनों व्यक्ति गुटकर में काम करते हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और लोगों पर हमला करने वाले स्ट्रीट डॉग को पकड़ लिया। इसके बाद कुत्ते को आवश्यक कार्रवाई के लिए एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर में भर्ती करवाया गया।
अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम अपराजिता चंदेल ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों और एसडीएम बल्ह के माध्यम से नगर निगम को कुत्ते के हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर कुत्ते को पकड़ लिया और उसे आवश्यक प्रक्रिया के तहत एबीसी सेंटर में भर्ती करवाया।