{"_id":"596f98c94f1c1b311e8b45ed","slug":"41500485833-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बथार में काष्ठकुणी शैली का दो मंजिला मकान 50 हजार नकदी समेत राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बथार में काष्ठकुणी शैली का दो मंजिला मकान 50 हजार नकदी समेत राख
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगणा (मंडी)। सोरता पंचायत के बथार में मंगलवार को नौ बजे दो मंजिला छह कमरों का काष्ठकुणी शैली का मकान आग लगने से राख हो गया। आग से घर में रखे 50 हजार नकद और पांच ग्राम सोना भी स्वाह हो गया। जबकि, बेड से लेकर रसोई घर तक पूरा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से प्रभावित परिवार का दस लाख का नुकसान हो गया है। प्रशासन की ओर नायब तहसीलदार पांगणा ने प्रभावित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की है।
जानकारी के अनुसार सोरता पंचायत के बथार गांव के दामू राम पुत्र पौशु के मकान को मंगलवार देर शाम करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। जिससे मकान में रखा लाखों का सामान और नकदी पूरी तरह से राख हो गई। आग से तीन जोड़ी बेड, एक फ्रिज, एक गोदरेज की अलमारी, पांच ग्राम सोना, नकदी 50 हजार, एक एलईडी और तमाम जरूरी सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने का पता चलते ही बथार और साथ लगते गांव के दर्जनों लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन, काष्ठकुणी शैली में इस मकान की आग को बुझाना काफी मुश्किल था। तमाम कोशिशों के बावजूद मकान को बचाया न जा सका। जिस वक्त आग लगी दामू राम का बेटा मान सिंह मकान के साथ लगते सेब गोदाम में सोया था। आग में घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। बुधवार को पंचायत प्रधान कोमल कुमारी, उपप्रधान लाला राम, बीडीसी सदस्य बेसर, ग्रामीण राजस्व अधिकारी निशा देवी ने घटना स्थल का मौका किया। उधर, करसोग प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार पांगणा विद्या सिंह नेगी ने आग लगने की पुष्टि की है। उन्होंने मौके पर पटवारी भेज कर दामुराम को नकद 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।