Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Computer training provided to cooperative society employees in Gagal

Mandi News: गागल में सहकारी सभाओं के कर्मचारियों को दिया कंप्यूटर प्रशिक्षण

Fri, 27 Nov 2026 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Computer training provided to cooperative society employees in Gagal
सुंदरनगर और बल्ह के करीब 100 प्रतिनिधियों ने लिया भाग, उत्कृष्ट सहकारी सभाएं सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बल्ह विकास खंड की नैना भगवती ग्राम सेवा सहकारी सभा गागल में सुंदरनगर और बल्ह की सहकारी सभाओं के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं राजेश जसवाल ने की, जबकि जिला सहकारी संघ मंडी के चेयरमैन संजय गौड़ विशेष अतिथि रहे।

शिविर में कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया। सहायक पंजीयक ने कर्मचारियों की कार्यसंबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संजय गौड़ ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए कर्मचारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुंदरनगर और बल्ह विकास खंड की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सहकारी सभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक धर्मेंद्र, संजय कुमार, नीलम शर्मा, ईशा ठाकुर सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed