फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Collected 66 units in the camp, citations given to blood donors

रक्तदान महादान इससे बचाई जा सकती है जान: एसडीएम

Wed, 15 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Collected 66 units in the camp, citations given to blood donors
सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्त देते युवा संवाद - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी )। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से बुधवार को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर और डोहग आईटीआई के 66 युवाओं और प्रशिक्षुओं ने महादान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।
इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की की इस पहल की प्रशंसा की और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा और जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरिंदम के सहयोग से इस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल, प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर, अनुदेशक विरेंद्र पाल, लव कुमार, कुशल चौहान और मुख्य लैब तकनीशियन योगेश, आनंद स्वरूप, अश्वनी, राकेश, हेमंत, रविंद्र कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कोच गोपाल ने 59 साल की आयु में 29वीं बार किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर के खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने 59 साल की आयु में अपना 29वीं बार का रक्तदान किया। उन्होंने 1992 में 26 साल की उम्र में पहला रक्तदान किया था। तब से लेकर वे लगातार रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने अमर उजाला के रक्तदान अभियान की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकृति बोलीं, पहली बार किया रक्तदान, अच्छा लग रहा
अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षिका आकृति राणा ने 27 साल की आयु में पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि पहली बार रक्तदान कर अच्छा महसूस हो रहा है। अब वे भविष्य में समय-समय पर रक्तदान करेंगी।
33 साल की आयु में सन्नी का पूरा हुआ 30वां रक्तदान
18 साल की आयु में पहली बार रक्तदान करने वाले जोगिंद्रनगर के युवा सन्नी गौतम ने रक्तदान शिविर में 30वीं बार रक्तदान किया। वे 33 साल के हैं। कहा कि रक्तदान महादान हैं। रक्तदान के बाद आप तरोताजा महसूस करते हैं।

इन युवाओं ने किया रक्तदान
अजय कुमार, अनिश कुमार, निखिल कुमार, कुलदीप, मनोज कुमार, भारत ठाकुर, संजीव कुमार, दौलत, चमन गौतम, रोहिल कुमार, गौरव ठाकुर, आदर्श सकलानी, पानुल खान, अक्षय कुमार, निखिल कुमार, जाहिर खान, अशोक कुमार, समीर खान, आदित्य ठाकुर, नीरज राना, पंकज, देशराज, जतिन, मुनीश ठाकुर, साकु सकलानी, रजत ठाकुर, अभय राणा, संतोष कुमार, अमन कपूर, प्रिंस, हिमांशु, सौरभ, रविंद्र कुमार, अभिमन्यु, अंकित कुमार, ऋषभ राणा, सर्वजीत ठाकुर, अमित राणा, अंकित, राहुल ठाकुर, दविंद्र, शुभम राणा, विरेंद्र पाल, रोहित कुमार, दीपक, शुभम कौंडल, आशीष कुमार, दलीप सिंह, गुलेर बरठा, अभय कुमार, रोहित ठाकुर, स्पर्श ठाकुर, प्रशांत कुमार, नवीन कुमार, अजय सहित युवाओं ने रक्तदान किया।

सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में डोहग आईटीआई के रक्तदाता व

सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में डोहग आईटीआई के रक्तदाता व- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed