{"_id":"5ba52256867a557eb3414df6","slug":"61537548886-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सदस्यों को मारने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सदस्यों को मारने का वीडियो वायरल
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
मंडी। ऐतिहासिक गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा मंडी के संचालन को लेकर छिड़े विवाद के बीच गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को जहर देकर मारने का वीडियो और आडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल क्लिपिंग में यह सब बातें कहीं गई हैं। गुरुद्वारा में एक गुट के लोगों को जहर से मारने की बात करने वाले व्यक्ति से सदर थाना पुलिस ने पूछताछ की है। उसने माना कि गुस्से में बात कही हो पर उसके मन में ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस को रिवालसर से दूसरे गुट के कुछ लोगों के मंडी आने की सूचना मिली है। इसके बाद पुलिस टीम गुरुद्वारे में सुरक्षा के लिहाज से तैनात हो गई है।
..
कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन : प्रधान
वर्तमान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सुरेंद्र पाल भाटिया ने कहा कि वह शांति से मामले को निपटाना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग मारने तक की साजिशें रज रहे हैं और यह गलत है। उनके साथ मंडी की सभी संस्थाएं और समुदाय हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
..
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था : सुनील सांख्यान
एसएचओ सदर थाना सुनील सांख्यान ने कहा कि व्यक्ति से पूछताछ की गई है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शिकायत के बाद गुरुद्वारा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
000