फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दो बच्चों के झुलसने के बाद भी बिजली बोर्ड लापरवाह,एचटी लाइनें दे रही दुर्घटना को दावत

दो बच्चों के झुलसने के बाद भी बिजली बोर्ड लापरवाह

Sat, 11 Nov 2017 06:06 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
दो बच्चों के झुलसने के बाद भी बिजली बोर्ड लापरवाह,एचटी लाइनें दे रही दुर्घटना को दावत
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। लेंटर में खेलते वक्त एचटी लाइनों की चपेट में आकर दो बच्चों के झुलसने के बाद भी बिजली बोर्ड लापरवाह बना है। सुंदरनगर के रेस्ट हाउस चौक, सिनेमा चौक और भोजपुर बाजार में घरों से साथ सटी बिजली की उच्च क्षमता वाली नंगी तारों का बेतरतीब जाल बिछा है। बाजार में यह लाइनें हादसों को न्योता दे रही हैं। लेकिन, इसके बावजूद व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोई कवायद शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में लोगों को खौफ में जीना पड़ रहा है। आलम यह है कि इन तारों की घरों के लेंटर से महज फीट भर की भी दूरी नहीं है। लेकिन, विद्युत बोर्ड इन तारों को यहां से हटाने या उनके स्थान पर एबी केबल लगाने को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। जिसके चलते स्थानीय लोग अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहता है। उन्होंने विभाग से बिजली की तारों को हटाने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है। शहर में आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि, विद्युत बोर्ड ने अपने पोल व नंगी तारें दशकों पहले स्थापित की हैं। जो अब सघन आबादी के लिए खतरे का सबब बन कर रह गई हैं। विभिन्न स्थानों पर भवन निर्माण होने के बाद उच्च क्षमता की इन तारों से हमेशा करंट लगने का खतरा बना रहता है। लोग अपने स्तर पर इन तारों के कारण कोई हादसा न हो, इसके लिए कदम उठाते हैं लेकिन घर के छोटे बच्चे खेल-खेल में इनकार करने के बाद भी लेंटर पर चले जाते हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले हुआ हादसा, पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
सुंदरनगर के रेस्ट हाउस चौक पर दो दिन पहले हादसा हो चुका है। जहां नौ नवंबर को आठ साल की परी और उसका 10 वर्षीय भाई मोहित डंडे में लगा झंडा लेकर लेंटर पर खेल रहे थे। इसी दौरान झंडा लेंटर की रेलिंग के साथ लगती बिजली की तार में फंस गया। जब उसे बच्चों ने खींचा तो बिजली की तार भी आकर रेलिंग से जा लगी। जिसके कारण दोनों बच्चे जो रेलिंग को पकड़े हुए थे करंट के साथ झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की जुबानी
स्थानीय निवासी पवन कुमार, अरुण, अमरदीप, शशि कुमार, पिंकू, अमित और नंदू राम ने बताया कि लेंटर के साथ गुजरती बिजली की तारों की जगह पर विभाग से एबी केबल स्थापित करने की मांग कई बार हो चुकी है लेकिन, इस स्तर पर विभाग की ओर से कोई सुनवाई न होने के कारण ही दो बच्चे इनकी चपेट में आने से झुलस गये। यह तो बच्चों का सौभाग्य रहा कि उनकी जान बच गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने विभाग से लेंटरों के साथ लगी तारों को तुरंत हटा कर वहां एबी केबल लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारगर कदम उठाए जाएंगे : एक्सईएन
सुंदरनगर में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ई.जीसी शांडिल्य ने कहा कि इस संबंध में शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को इसे लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। समस्या का जल्द समाधान करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed