{"_id":"5a0725294f1c1bda538bc5b4","slug":"181510417705-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन देव कमेटियों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन देव कमेटियों को कारण बताओ नोटिस जारी
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत सर्व देवता कमेटी ने मंडी कमेटी की बैठक में शामिल होने वाले तीन देवता कमेटियों देव कमरूनाग, देव बालाटिक्का मानगढ़, देव माहूंनाग जयदेवी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जानकारी देते हुए सुकेत सर्व देवता कमेटी के प्रधान अभिषेक सोनी ने बताया कि सुकेत सर्व देवता कमेटी के तहत सुकेत के 186 देवता रजिस्टर हैं, जिनका मेले के दौरान हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है। बावजूद इसके इनका मंडी देवता कमेटी की बैठक में शामिल होना निराशाजनक है। क्योंकि मंडी कमेटी शिवरात्रि में सुकेत के देवताओं को न बुलाती है और न ही रजिस्टर करती है। इसलिए हम मंडी कमेटी की बैठक में भाग नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब सुकेत की कमेटी ने बैठक का बहिष्कार किया था तो तीन देवता कमेटी बैठक में क्यों गए। इस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुकेत देवता कमेटी देवताओं सहित मंडी शिवरात्रि में भाग लेना चाहती है तो इस बात पर मंडी देवता कमेटी चुप्पी साध लेती है। हम अपना अधिकार कानून के माध्यम से लेकर रहेंगे, इसके लिए हमें मंडी देवता कमेटी के पास गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम कई बार मंडी कमेटी से बातचीत कर चुके हैं। प्रधान अभिषेक सोनी ने कहा कि मंडी देवता कमेटी पूरे जिले की कमेटी न होकर मात्र मंडी रियासत की कमेटी है। वहीं, सुकेत रियासत के देवी-देवताओं एवं कारदारों ने अलग से सुकेत देवता कमेटी गठित की हुई है। इस विषय में मंडी रियासत के देवी-देवताओं की कमेटियों से बातचीत जारी है।
विज्ञापन