फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ठंड के चलते स्कूली बच्चे अधिक हो रहे बीमार

ठंड के चलते स्कूली बच्चे अधिक हो रहे बीमार

Sat, 11 Nov 2017 05:59 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
ठंड के चलते स्कूली बच्चे अधिक हो रहे बीमार
- फोटो : डेमो
नेरचौक (मंडी)। क्षेत्र में ठंड के चलते गले का इंफेक्शन, खांसी-जुकाम, बुखार, एलर्जी आदि बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं बुजुर्गों को दमा व एलर्जी ने बेहाल कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती व नेरचौक के अधिकतर निजी क्लीनिकों में हर दिन इन बीमारियों से प्रभावित लोगों का आना जान चला हुआ है। इन क्लीनिकों के डॉक्टरों का कहना है कि रोजाना उनके पास 100-150 लोग इन बीमारियों से पीड़ित होने की शिकायत कर रहे हैं। अधिकतर स्कूली बच्चे इन बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि वह बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर स्कूलों को भेज रहे हैं और उन्हें ठंड से बचाने के लिए हर प्रयास किया जाता है, लेकिन फिर भी बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। उधर, डीएमओ बल्ह डॉ. पुष्प राज ठाकुर ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते तथा ठंड हो जाने के कारण यह बीमारियां आम हो जाती हैं। मौसम शुष्क हो जाने के कारण इन बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हमें मौसम के बदलाव के चलते खुद को गरम रखना चाहिए तथा सर्दी से अपना बचाव रखना चाहिए। छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा उन्हें गर्म वातावरण में ही रखना चाहिए। वहीं, रिटायर्ड सीएमओ बलदेव ठाकुर का कहना है कि जब तक बारिश नहीं होती है तब तक बीमारियां होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से बचने के लिए भीड़ वाले स्थानों से बचना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed