{"_id":"5a0724344f1c1bec538bc712","slug":"121510417460-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए शेड्यूल जारी
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
मंडी। युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इसके तहत इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में होने वाली सेना भर्ती का शेड्यूल जारी हो गया। जिला मंडी, कुल्लू और लाहुल-स्पीति के युवाओं के लिए सेना की खुली भर्ती रैली 17 से 19 नवंबर तक होगी। इसमें 17 नवंबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी) में मंडी जिले की चच्योट, थुनाग, करसोग, संधोल, सरकाघाट, कोटली, धर्मपुर, बालीचौकी, भदरोता, निहरी, बल्द्वाड़ा और औट तहसीलों के युवाओं के लिए भर्ती होगी। 18 नवंबर को कुल्लू जिले की सभी तहसील और मंडी जिले के जोगिंद्रनगर, पद्धर, सदर, मंडी तथा सुंदरनगर तहसीलों के युवा भर्ती में भाग ले सकते हैं। 19 नवंबर को लाहुल-स्पीति जिले की सभी तहसीलों और मंडी जिले की बल्ह, लडभड़ोल, जोगिंद्रनगर तहसील के युवा भर्ती में अपीयर हो सकते हैं। सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी वर्ग में मंडी, कुल्लू और लाहुल-स्पीति तीनों जिलों के लिए सभी तहसीलों के उम्मीदवारों के लिए भर्ती होगी। जिन युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए पंजीकरण करवाया है वह अपने एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। सेना भर्ती रैली में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए युवाओं का पहली बार डोप टेस्ट किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल सोमराज ने बताया कि नशा और इंजेक्शन लेकर शारीरिक दक्षता पास करने वाले युवाओं पर नकेल कसने के लिए दौड़ पूरी करने के बाद प्रत्येक अभ्यर्थी का डोप टेस्ट किया जाएगा। इसमें यदि ड्रग्स लेने की पुष्टि होती है तो न केवल उस अभ्यर्थी को भर्ती रैली से बाहर किया जाएगा, बल्कि उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही सभी उम्मीदवारों को सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसा लेने वाले दलालों से सावधान रहने की हिदायत दी है। अगर कोई उम्मीदवार गलत कार्रवाई में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लाहुल स्पीति के युवाओं के लिए छूट
लाहुल स्पीति के युवा बिना प्रवेश पत्र भी सेना भर्ती रैली में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की योग्यता पूरी होनी चाहिए। यह छूट सिर्फ लाहुल स्पीति के युवाओं को ही दी गई है। सेना भर्ती रैली-2017 के लिए मंडी, कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिले के लगभग 11014 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। इसमें मंडी जिला के 9 हजार 677, कुल्लू के 1225 और लाहुल स्पीति के 152 युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई है।
विज्ञापन
लाहुल स्पीति के युवाओं के लिए छूट
लाहुल स्पीति के युवा बिना प्रवेश पत्र भी सेना भर्ती रैली में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की योग्यता पूरी होनी चाहिए। यह छूट सिर्फ लाहुल स्पीति के युवाओं को ही दी गई है। सेना भर्ती रैली-2017 के लिए मंडी, कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिले के लगभग 11014 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। इसमें मंडी जिला के 9 हजार 677, कुल्लू के 1225 और लाहुल स्पीति के 152 युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई है।
विज्ञापन