{"_id":"26e2bec396f41e5fa8059ce7fb02051c","slug":"two-foreigners-arrested-without-visa-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में बिना वीजा पासपोर्ट विदेशी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली में बिना वीजा पासपोर्ट विदेशी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के नसोगी में पुलिस ने एक विदेशी सैलानी को बिना जरूरी दस्तावेज गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ फॉरनर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। खबर की एएसपी ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गत माह पहले भी पुलिस ने मनाली में दो विदेशी लोगों को बिना दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को एक विदेशी दिखा। वह पुलिस को देखकर खिसकने लगा। लिहाजा, शक के आधार पर पुलिस ने उसे अपने दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वह इधर-उधर की बात कहने लगा। पुलिस ने वीजा देख पाया कि करीब छह माह पहले ही इसकी वैधता खत्म हो गई है। लिहाजा, उसे काबू कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया।
विज्ञापन
एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने बताया कि विदेशी की शिनाख्त चिल्ली निवासी क्रिस्टन रौड्रिगो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चिल्ली के दिल्ली स्थित दूतावास को इस घटना की सूचना दे दी गई है। पकड़े गए विदेशी नागरिक को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन