{"_id":"297cdb386c942f24074e417666e86037","slug":"charas-recovered-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलो चरस के साथ पांच गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई किलो चरस के साथ पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 13 Dec 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू/पतलीकूहल। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से पांच लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ढाई किलो चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मनाली में दुहांगन रोड पर पुलिस ने स्थानीय लेखराम नामक व्यक्ति के कब्जे से 698 ग्राम चरस बरामद की है। उसे तुरंत काबू कर हवालात में डाल दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मनाली में ही वामतट मार्ग पर शुरू गांव के समीप भनारा में दो युवकों के कब्जे से 650 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान भनारा निवासी ईश्वर दास और ओम प्रकाश के रूप में हुई है। उधर, आउटर सिराज आनी में पुलिस ने नाके के दौरान पंजाब नंबर की एक कार से दो लोगों से 1.90 किलोग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन
हरिओम नामक एक आरोपी निरसू तो दूसरा मंडी करसोग के बांथल गांव का निवासी बताया जा रहा है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि आरोपियों ने चरस कहां से खरीदी और इसे किसे बेचा जाना था। गौरतलब है कि जिला कुल्लू में चरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दूसरे दिन पुलिस की पुलिस गिरफ्त में चरस के धंधे से जुड़े लोग आ रहे हैं। पिछले दो-तीन सप्ताह की बात करें तो एक दर्जन के करीब महिला और पुरुष आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इसके बावजूद भी चरस तस्करों पर लगाम नहीं कसी जा सकी है।
विज्ञापन