फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू के 40 पर्यटन स्थलों की होगी कायाकल्प

कुल्लू के 40 पर्यटन स्थलों की होगी कायाकल्प

Fri, 15 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के 40 पर्यटन स्थलों की होगी कायाकल्प
कुल्लू के 40 पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

अनछुए पर्यटन स्थलों को मिलेगी नई राहें-नई मंजिलें
फरवरी में जिला प्रशासन ने सरकार को भेजा था प्रोजेक्ट
पर्यटन स्थलों के फील्ड विजिट को पहुंची एडीबी की टीम
रोशन ठाकुर
कुल्लू। जिला कुल्लू के अनछुए 40 से अधिक पर्यटन स्थलों का नई राहें-नई मंजिलें योजना से कायाकल्प किया जाएगा। एशियन विकास बैंक की और से दी मंजूरी में देवभूमि कुल्लू के पर्यटन स्थल भी शामिल हैं जो दशकों से विकसित होने की राह देख रहे हैं। फरवरी महीने में डीसी कुल्लू ने निरमंड से लेकर मनाली के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार के माध्यम से एशियन विकास बैंक को भेजा था। अब एशियन विकास बैंक ने मंजूरी दे दी है। इसमें जिला कुल्लू के लगभग सभी अनछुए पर्यटन स्थलों को हरी झंडी मिल गई है। इन पर्यटन स्थलों को विकसित करने में सौ करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी।
उधर, एडीबी तथा प्रदेश पर्यटन विभाग की एक संयुक्त टीम कुल्लू के अनछुए पर्यटन स्थलों के फील्ड विजिट को पहुंची है। कुल्लू, मनाली तथा बांजार के पर्यटन स्थलों का फील्ड विजिट कर पांच सदस्य टीम शुक्रवार को आनी-निरमंड का दौरा करेगी। मंजूरी मिलने से निरमंड, आनी, बंजार, कुल्लू और मनाली के अनछुए पर्यटन स्थलों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। सुंदरीकरण, बिजली, पानी, स्वच्छता, सड़क तथा शौचालय समेत तमाम मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। एशियन विकास बैंक द्वारा दी गई मंजूरी का घाटी के लोगों ने स्वागत कर खुशी जताई है।
विज्ञापन

इस संबंध में रमेश ठाकुर, मोहर सिंह, विपिन ठाकुर, राजेश कुमार, पिंकू राम, सुनील ठाकुर, ओम प्रकाश, तिलक राज, चमन लाल तथा टेक सिंह के अनुसार जिला कुल्लू के अनछुए पर्यटन को विकसित करने के लिए मिली एडीबी की हरी झंडी से न केवल घाटी के पर्यटन व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जिला के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी खुलेंगे। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि जिला कुल्लू के मनाली, कुल्लू, बंजार, आनी और निरमंड के करीब 40 अनछुए पर्यटकों को विकसित करने के लिए उन्होंने 103 करोड़ का प्रोजेक्ट भेजा था। जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कुल्लू के अनछुए पर्यटन स्थलों को एडीबी के द्वारा विकसित किया जाएगा। जिसमें निरमंड, बागासराहन, जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर, रघुपुरगढ़, कटरासी, पनेउ, सोझा, शुश, शांघड़, बिजली महादेव, लगवैली, हामटा पास, चंद्रखनी, व्यासकुंड, भृगुलेख, खीरगंगा, बाहू और तीर्थन घाटी समेत कई पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। इसमें कई धार्मिक पर्यटन स्थल भी हैं। जो प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब है लेकिन सड़क, बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं से कोसों दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed