फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Litterbugs to be caught on camera in Daadi

Kangra News: दाड़ी में कैमरे में कैद होंगे कूड़ा फेंकने वाले

Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Litterbugs to be caught on camera in Daadi
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-13 दाड़ी में खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या से निपटने के लिए निगम पार्षद हर्ष ओबराय ने पहल की है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी के साथ लगते उस स्थान की सफाई करवाने के बाद यहां पौधारोपण किया गया है। साथ ही खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


पार्षद हर्ष ओबराय ने बताया कि स्कूल के साथ लगते इस स्थान पर लंबे समय से खुले में कूड़ा फेंके जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद स्थल की सफाई करवाकर इसे विकसित करने का निर्णय लिया गया। यहां लकड़ी की चारदीवारी लगाने के साथ पौधे रोपे गए हैं, ताकि इस स्थान को कूड़ा फेंकने की जगह के बजाय हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यहां सुंदर फूलों की क्यारियां भी विकसित की जाएंगी। इससे क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ने के साथ स्कूल के आसपास का वातावरण भी स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। कैमरे के माध्यम से ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed